माँ बगलामुखी की जय
सर्व दुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय
जय माँ की — जय श्री कल्कि — जय भवानी — जय शिवानी
दिल्ली में त्रिदेव स्वरूप पीठ की स्थापना
हमारे बारे में
भारत की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण में योगदान देने की आकांक्षा के साथ, माँ बगलामुखी शक्ति पीठम ट्रस्ट की स्थापना की गई। यह ट्रस्ट सनातन धर्म के दर्शन, उसकी जीवन-शैली और आध्यात्मिक ज्ञान के प्रसार के माध्यम से समाज में शांति, समरसता और नैतिकता का प्रचार करना चाहता है।
हमारी पहल का उद्देश्य व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से मानवता की आध्यात्मिक उन्नति को समर्थन देना है। यह परियोजना धार्मिक, शैक्षणिक और सामाजिक में कई प्रमुख पहलुओं को कवर करती है।
माँ बगलामुखी शक्ति पीठम ट्रस्ट, नई दिल्ली द्वारा संचालित पुनर्नवा गौशाला, वैदिक शिक्षा गुरुकुल एवं वृद्धजनों के लिए विश्रामगृह का भूमि पूजन के समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जो अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है।
राम नाथ कोविंद
भारत के पूर्व राष्ट्रपति
माँ बगलामुखी शक्ति पीठम ट्रस्ट द्वारा गोवंश संरक्षण को प्रोत्साहित करने, नई पीढ़ी को वैदिक ज्ञान से जोड़ने तथा वृद्धजनों के लिए गरिमामयी आश्रय स्थल उपलब्ध कराने के पवित्र उद्देश्य से शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया है।
अर्जुन राम मेघवाल
केंद्रीय मंत्री
माँ बगलामुखी पीताम्बरा महायज्ञ के इस पावन आयोजन पर हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ बगलामुखी सभी भक्तों को सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और विजय का आशीर्वाद प्रदान करें।
प्रवीण खंडेलवाल
सांसद, लोकसभा
ट्रस्ट द्वारा निम्नलिखित पवित्र उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयास जारी हैं
दिल्ली में त्रिदेव स्वरूप पीठ की स्थापना — एक ऐसा आध्यात्मिक धाम जहाँ तीन दिव्य शक्तियाँ एकत्र होंगी — शक्ति, धर्म और भक्ति।
युवा ब्राह्मणों को वैदिक शिक्षा हेतु गुरुकुल का निर्माण — धर्मशास्त्र, योग, संस्कृत, ज्योतिष, आयुर्वेद एवं आधुनिक विज्ञान का संगम।
भारतीय गोवंश की रक्षा और संवर्धन — ऋषि-मुनियों की अति प्रिय गो वंश प्रजाति का संरक्षण एवं जैविक खेती के लिए गो-उत्पादों का उपयोग।
54 कमरों का एक भव्य विश्राम गृह निर्माण — श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करना।
पीठ निर्माण
माँ बगलामुखी के दिव्य दर्शन एवं पूजा-अर्चना
भविष्य की योजना
माँ बगलामुखी शक्ति पीठम ट्रस्ट द्वारा दिल्ली में एक भव्य त्रिदेव स्वरूप पीठ का निर्माण प्रस्तावित है। यह पवित्र धाम शक्ति, धर्म और भक्ति की तीन दिव्य शक्तियों का केंद्र होगा।
जय भवानी — जय शिवानी
ट्रस्ट के समर्पित सेवक एवं पदाधिकारी
अध्यक्ष
पंजाबी बाग
महासचिव
मियावाली नगर
उपाध्यक्ष
पंजाबी बाग
कोषाध्यक्ष
करोल बाग
अंतर्जगत से भगवान विष्णु की संहारिणी शक्ति माँ बगलामुखी का सुरक्षा कवच हमें दो कुंडलीय के द्वारा दिलवाया है ताकि कलियुग के कठोर प्रहारों से हमारी रक्षा हो। हम कोटि-कोटि आभारी हैं माँ पीताम्बरा माँ बगलामुखी और भगवान श्री कल्कि के जो माता-पिता की तरह अपने भक्तों का जो उनके प्राकट्य, प्रचार का कार्य कर रहे हैं उनको सुरक्षा कवच एवं विशेष सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं।